हल्द्वानी : स्कूटी के बिजली के खंबे से टकराने से स्कूटी सवार युवती की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें -

गौलापार रोड में कालीचौड़ गेट के पास स्कूटी के बिजली के खंबे से टकराने से स्कूटी सवार दो युवतियां और एक युवक घायल हो गए जिनमें से एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार करीब आठ बजे शाइमा (20) पुत्री सुल्तान निवासी उत्तर उजाला काठगोदाम मजार से अपने दो दोस्तों के साथ गौलापार होते हुए वनभूलपुरा को जा रही थी। जैसे ही इनकी स्कूटी कालीचौड़ गेट के पास पहुंची की सामने से आ रही एक कार की लाइट से शाइमा को दिखाई नहीं दिया। स्कूटी सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। इससे शाइमा का सिर बिजली के पोल पर जा लगा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर उसके साथी आफरिन (19) पुत्री नन्हें निवासी काबुल का बगीचा इ​न्दिरा नगर और शोहब फारूखी (19) निवासी पप्पू का बगीचा इ​न्दिरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी। काठगोदाम पुलिस ने तीनों को एसटीएच भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने शाइमा को मृत घो​षित कर दिया। उधर दोनों घायल का इलाज चल रहा है। एसओ विमल कुमार मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी