हल्द्वानी गोलीकांड : उधार के रुपये वापस मांगें तो चलाई गोली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: 19 नवंबर को टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक वेटर पर हुए फायरिंग का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने एक शूटर को भी गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है. जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है.

गोलीकांड का खुलासा करते हुए नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस ने बताया कि 19 नवंबर की रात टीपी नगर क्षेत्र में वेटर का काम करने वाला केशव गंगवार पर उसके घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले में पीड़ित के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जिसमें पता चला कि मामला पैसे की लेनदेन से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि केशव गंगवार की पत्नी ने छोटे लाल निवासी जाखड़पुर बरेली को ₹2 लाख रुपए उधार दिए थे, लेकिन छोटे लाल पैसे लौटा नहीं पा रहा था. वहीं, केशव गंगवार और उसकी पत्नी रेखा गंगवार छोटे लाल पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे. ऐसे में केशव गंगवार को रास्ते से हटाने के लिए छोटे लाल ने अपने परिचित रुद्रपुर निवासी सूरज नाम के एक भाड़े पर शूटर को हल्द्वानी ले आया. हत्या करने की योजना की तहत शूटर सूरज ने 19 नवंबर की रात केशव गंगवार के घर के बाहर उसे गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले में मुख्य आरोपी छोटे लाल अभी भी फरार चल रहा है, जिसके धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है. जबकि शूटर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad