हल्द्वानी : सांप ने ढाई साल के मासूम को डसा, परिजन बच्चे संग साँप भी पकड़कर ले गए अस्पताल
डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में सांप के काटे हुए मरीज पहुंचते रहे हैं। शुक्रवार को भी स्वजन ढाई साल के बच्चे को लेकर पहुंचे।
साथ ही उस सांप को भी पकड़कर ले आए जिसने बच्चे को काटा था।
राजकीय मेडिकल कालेज में मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. परमजीत सिंह ने बताया कि दोपहर में देवलचौड़ रामपुर रोड से ढाई साल के बच्चा इमरजेंसी में पहुंचा। उसे सांप ने डंक मारा था। मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। उसकी हालत स्थिर है।
स्वजन जिस सांप को पकड़कर लाए थे। वह बैंडेड कुर्की प्रजाति का है। यह सांप विषैला नहीं होता है। सांप को वन विभाग को सौंप दिया गया। डा. सिंह ने बताया कि सांप के काटने के मामले लगातार आ रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

