हल्द्वानी: शहर के जाने माने स्कूल का खेल टीचर 10वीं की नाबालिग छात्रा को लेकर हुआ फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर के जाने माने स्कूल का खेल टीचर 10वीं की नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया है. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक शहर निवासी एक व्यक्ति ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उनका व उनके बड़े भाई का परिवार एक साथ रहता है. उनकी नाबालिग भतीजी शहर के एक जाने माने स्कूल में 10वीं की छात्रा है. तीन जुलाई को उनकी भतीजी स्कूल गई थी, लेकिन, छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

जिसके बाद भाभी बेटी को ढूंढने के लिए स्कूल पहुंचीं. तब पता चला कि बेटी आज स्कूल आई ही नहीं थी. इस बारे में परिवार वालों ने जब जानकारी जुटाई तो उसकी सहेली ने बताया कि स्कूल का फुटबाल कोच नाबालिग छात्रा को अपने संग स्कूटी पर बैठाकर ले गया है. जब पूरे मामले में खेल टीचर के बारे में जानकारी जुटाई गई तो खेल टीचर भी घर से गायब मिला. परिजनों का कहना है कि आरोपी खेल टीचर बहला-फुसलाकर उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

हल्द्वानी कोतवाली एसएसआइ महेंद्र प्रसाद ने बताया खेल टीचर द्वारा पर नाबालिग को भागने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. सर्विलांस की मदद से नाबालिग व आरोपित दोनों की तलाश की जा रही है. पुलिस की टीम दोनों को जल्द से जल्द बरामद कर लेगी. परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द छात्रा को बरामद करने की गुहार लगाई है. परिजनों का कहना है छात्रा के साथ कोई अनहोनी घटना ना हो जाए.