हल्द्वानी : युवक पर चढ़ा इश्क का ऐसा नशा कि पहुंचना पड़ गया जेल, जानिए वजह
हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में परिजनों ने शादी करने से इनकार किया तो प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया. लड़की के परिजन उसे समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माना और शादी की जिद पर अड़ा रहा. प्रेमिका के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई. पुलिस ने लड़की के परिजनों की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का पड़ोस में रहने वाले वाली लड़की से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़के ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो वो रिश्ता लेकर लड़की वालों के यहां गए. लेकिन लड़की के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया, जैसे से प्रेमी को इस बात की जानकारी मिली, वह हंगामा करने प्रेमिका के घर पहुंच गया.
यह भी पढ़े 👉 लालकुआं पुलिस ने स्पेशल नार्को स्ट्राइक के तहत तीन स्मैक तस्करों को दबोचा
लड़की के परिजन उसे समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माना और शादी की जिद पर अड़ा रहा. आरोप है कि इस दौरान उसने लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी.वहींं थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

