हल्द्वानी : अचानक आए आंधी-तूफान से झोपड़ी पर गिरी टिन, तीन घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : दोपहर अचानक आए तूफान में एक घर की टीनशेड गिर गया और परिवार चपेट में आ गया। आनन-फानन में सभी को टीनशेड के नीचे से निकालकर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां सभी खतरे से बाहर हैं।

इंदिरानगर बरसाती निवासी शब्बीर खान पुत्र फिदा हुसैन यहां पत्नी शबीना (36), पुत्री अलशिफा (15) और शबनूर (7) के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि सोमवार को शब्बीर घर से बाहर थे और शबीना बच्चों के साथ घर में थी। तभी अचानक मौसम बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर बिंदुखत्ता के स्कूलों में मिष्ठान वितरण: गोकुलानंद उपाध्याय, चेतन पांडेय और पूरन धरियाल ने बच्चों का कराया मुंह मीठा

बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने लगी और तभी घर का टीनशेड टूट कर शबीना और बच्चों पर गिर गया। चीख-पुकार सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से तीनों को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि घायलों को खुली चोट नहीं थी। एहतियातन सभी को अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल