हल्द्वानी : पति से दूरी का फायदा उठाते हुए ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पति से दूरी का फायदा उठाते हुए ससुर ने बहू से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने अपने पति से शिकायत की, लेकिन पति ने उसका साथ नहीं दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

हल्द्वानी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2021 को वार्ड नंबर छह पौड़ी चुंगी बद्रीनाथ मठ के पास श्रीनगर पौड़ी व हाल हल्द्वानी निवासी अनमोल सिंह से हुई थी। शादी के बाद पति उसे अपने कार्यस्थल रामनगर ले गया। आरोप है कि वह पति के करीब जाने की कोशिश करती रही, लेकिन पति ने उससे दूरियां बनाता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

इसका फायदा उसका ससुर इंदल सिंह उठाने लगा। अकेले में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। शिकायत पर पति ने उल्टा महिला को ही फटकार लगा दी और घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई
Ad