हल्द्वानी : सवारियां लेकर जा रही रोडवेज की बस और कर्मी लेकर लौट रही सिडकुल की बस में आमने-सामने भिड़ंत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : कोहरे के बीच चोरगलिया रोड पर भीषण हादसा हो गया। सवारियां लेकर जा रही रोडवेज की बस और कर्मी लेकर लौट रही सिडकुल की बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को 108 और निजी एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 2830 बस अड्डे से आधा दर्जन सवारियां लेकर बनबसा की ओर निकली थी। कल सुबह हल्द्वानी में मौसम ठीक था, लेकिन गौलापुल पार करते ही मौसम बदलने लगा और चोरगलिया रोड पर कोहरा छा गया। रोडवेज की बस अभी दानीबंगर के पास पहुंची थी कि तभी सामने से आ रही सिडकुल की बस संख्या यूके 06 पीए 0830 से उसकी टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

रॉकेट कंपनी की यह बस कंपनी के कर्मचारियों को घर छोड़ने जा रही थी। दोनों बसों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में 13 लोग घायल हो गए और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। जहां से कुछ लोग उपचार के लिए निजी अस्पताल चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

चोरगलिया थानाध्यक्ष भगवान सिंह मेहर ने बताया कि हादसे में सभी मामूली रूप से घायल हुए हैं और सभी सुरक्षित हैं। घायलों में अमन सिंह (34), नंदन सिंह (37), पंकज सिंह बोरा, घनश्याम सिंह (40), भगवत सिंह (34), प्रेम चंद्र (40), कृष्णा मुखर्जी (29), नरेश सिंह (25), महेश कंडवाल, हेमंत दुर्गापाल, महताब सिंह, लता कनवाल और महेश चंद्र हैं। अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव
Ad Ad Ad Ad