हल्द्वानी : गौरापड़ाव हैड़ागजर नहर में मिला नवजात का शव, मचा हड़कं

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के मंडी पुलिस चौकी अंतर्गत नहर में अज्ञात नवजात लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नवजात के शव को कब्जे में लेकर 24 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हुई है.
बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य मंडी पुलिस को सूचना दी की सिंचाई विभग की गौरापड़ाव हैड़ागजर नहर में एक अज्ञात नवजात का शव पड़ा हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कि तो लाश नवजात बच्ची की निकली. प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि बच्ची पैदा होने पर कलयुगी मां ने बच्ची को नहर में फेंक दिया होगा. जिससे उसकी मौत हो गई. या फिर बिन ब्याही मां ने बच्ची को जन्म दिया होगा, जिसके बाद उसने बच्ची को मरने के लिए नहर में फेंक दिया होगा.
मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने कहा नवजात के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पुलिस जांच कर रही है. संभवत: नवजात पानी मे बहकर आई होगी. आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा रहे हैं. उन्होंने कहा इसके लिए जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नवजात की लाश मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

