हल्द्वानी : मकान मालिक के बेटे ने किराएदार महिला का बाथरूम में नहाते हुए बनाया वीडियो, पुलिस में दी तहरीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे द्वारा किराएदार महिला का बाथरूम में वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने जब युवक की इस हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई है। इसके बाद महिला ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला अपने पति और बच्चों के साथ किराए में रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’

जानकारी के मुताबिक ही मामला 4 मई का है महिला ने पुलिस को बताया कि वह सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी तो मकान मालिक के बेटे ने उसका वीडियो बना लिया। महिला ने युवक को वीडियो बनाते हुए देख लिया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि शेर अली ने उसके साथ गाली गलौज भी की। महिला ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है और कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad