हल्द्वानी : प्रेमी ने प्रेमिका की अश्लील फोटो होने वाले पति को भेजी, आज होनी थी शादी, अब हो गया….

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : अप्रैल में सगाई के बाद घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। सोमवार को (आज) बारात आनी थी लेकिन बायफ्रेंड की छोटी मानसिकता के कारण लड़की ही नहीं दो परिवारों को शर्मसार होना पड़ा।

होने वाले पति ने अश्लील फोटो देखकर शादी से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।

हल्द्वानी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में वह रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में कोटद्वार का अखिलेश देवरानी भी नौकरी करता था। इस बीच दोनों की दोस्ती हो गई। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसकी प्राइवेट फोटो व वीडियो बनायी थी। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। उसके घर वालों ने रिश्ता रानीखेत में रहने वाले युवक से करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

वाट्सएप पर फोटो भेज शादी करने से कर दिया मना

16 अप्रैल को सगाई हो गई। अखिलेश उसके होने वाले पति को गलत मैसेज भेजने लगा। तब अखिलेश ने अपनी गलती मानते हुए माफीनामा दिया था। युवती का कहना है कि 12 जून यानी आज शादी होनी थी। छह जून को अभिषेक ने उसके होने वाले पति व जेठ को फेसबुक में अभिषेक शर्मा नाम की आइडी बनाकर उसकी प्राइवेट फोटो भेज दिये।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

होने वाले पति ने यही फोटो उसे वाट्सएप में भेजकर शादी से मना कर दिया। वहीं अखिलेश से कारण पूछा तो उसने गालीगलौज कर फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करे की धमकी दी। उसका रिश्ता टूटने के साथ ही स्वजन की बदनामी हुई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपित पर प्राथमिकी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad