हल्द्वानी : स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला को मैनेजर ने शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, मामला दर्ज कर जांच शुरू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने एक स्पा सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी मैनेजर पहले से शादीशुदा है. उसके बच्चे भी हैं.

शादी का झांसा देकर मैनेजर ने किया रेप:हल्द्वानी कोतवाली के उप निरीक्षक विजय मेहता ने बताया गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया वह नैनीताल के स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है. इस दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर ने उसे शादी का झांसा दिया. जिसके बाद मैनेजर ने करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. जिससे वह गर्भवती भी हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक

मैनेजर ने पीड़ित महिला को दी धमकी:अब आरोपी पीड़िता से शादी करने से मना कर रहा है. जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है. उसके बच्चे भी हैं. इसके अलावा उसने पीड़िता को धमकी भी दी है. वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे कार्रवाई भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज