हल्द्वानी : रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर, भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर हल्द्वानी से सामने आई है. यहां एक भाई ने अपनी 14 साल की नाबालिग बहन को ही हवस का शिकार बनाया है. पूरे मामले में पीड़िता के मां के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है.

पुलिस के अनुसार टीपीनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में दी तहरीर. जिसमें बताया कि उसके 19 वर्षीय सगे बेटे ने अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. महिला के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महिला के बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

बताया जा रहा है कि महिला का पति 14 साल पहले उससे अलग होकर बेटे को अपने साथ ले गया था, जबकि बेटी को उसके पास छोड़ गया था. दोनों पति पत्नी 14 साल से अलग रहते हैं. महिला ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा उसके पति के साथ टीपीनगर के टांडा क्षेत्र में रहता है. 4 महीने पहले से उसका बेटा उसके घर आने जाने लगा. जिसके बाद मौका पाकर अपनी बहन के साथ गलत काम करने लगा.

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता

जिसकी भनक जब उसे लगी तो बेटी से पूछताछ की. तब पीड़िता ने बताया कि भाई घर आकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता है. कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है. नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. साथ ही पूरे मामले की जांच महिला दारोगा को सौंपी गई है.