हल्द्वानी : दोस्तों के साथ घूमने निकला अधेड़ अगली सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला बेसुध, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ घूमने निकला अधेड़ अगली सुबह सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। रूपनगर, मुखानी निवासी वीर सिंह नेगी (58) रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे लेकिन फिर घर नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा। इस बीच सोमवार सुबह सूचना मिली कि वीर सिंह क्रियाशाला के पास बेसुध पड़े हैं। इलाज के लिए उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

मृतक के परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।