हल्द्वानी : महिंद्रा शोरूम में दाखिल हुए चोर, दो कुंतल की तिजोरी उठाई और फिर कार में लाद हुए फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : चोरों ने शनिवार रात एक बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। आधी रात असलहाधारी चोर रामपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम में दाखिल हुए और दो कुंतल की तिजोरी उठाई और फिर कार में लाद कर फरार हो गए। तिजोरी में 30 लाख रुपये से अधिक की भी रकम थी। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस, एसओजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। शोरूम मालिक ने टीपीनगर पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश

पालम सिटी निवासी संजय अग्रवाल उर्फ गोलू का रामपुर रोड पर बजरंग मोटर्स के नाम से महिंद्रा गाड़ियों का शोरूम है। शनिवार शाम करीब नौ बजे स्टाफ शोरूम बंद करके चला गया था। रविवार सुबह नौ बजे शोरूम खुला और आधे घंटे बाद संजय भी दफ्तर पहुंच गए। सुबह करीब 10 बजे ऑफिस ब्वाय ने संजय का केबिन खोलने पहुंचा तो उसके होश फाख्ता हो गए।

दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। उसने मालिक को बताया और जब संजय ने ऊपर जाकर देखा तो दो कुंतल की तिजोरी गायब थी। मौके पर तिजोरी रगड़कर ले जाने के निशान थे। संजय की सूचना टीपी नगर पुलिस चौकी, एसओजी और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

संजय के मुताबिक तिजोरी में करीब 30 लाख रुपये होंगे। हालांकि शोरूम की खाता बुक जांचने के बाद ही असल रकम का पता चल सकेगा। इधर, पुलिस ने जांच शुरू की और शोरूम के सीसीटीवी देखे तो तीन चोर सीढ़ी चढ़ते दिखे। पूरे मामले में खास बात यह है कि शोरूम की सुरक्षा में रात दो गार्ड मौजूद थे, लेकिन गार्डों को चोरों के मौजूदगी की भनक तक नहीं लगी। पुलिस गार्डों से भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad