हल्द्वानी : व्यापारी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर व्यापारी से लाखों की ठगी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर के एक व्यापारी का अश्लील वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख से अधिक रुपए ठग लिए गए. व्यापारी की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. व्यापारी का कहना है कि बदनामी के डर से उसने पैसे दे दिए, लेकिन फिर बार-बार कॉल आते रहे और पहले से ज्यादा पैसे मांगे गए. जिससे तंग आकर व्यापारी पुलिस के पास पहुंचा.

काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक व्यापारी ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि 28 जुलाई उनके पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसीपी बताया. उसने धमकाते हुए कहा आपका अश्लील फोटो, वीडियो को लेकर कुछ लोग थाने पहुंचे हैं, अगर आप समझौता करते हैं तो आप तुरंत 31 हजार 500 सौ रुपये खाते में डाल दो. जिसके बाद घबराए व्यापारी ने उनके बताए हुए खाते में पैसे डाल दिए. इसके बाद फिर एक फोन आया और उसने 95 हजार 500 सौ रुपये की मांग कर दी. ये पैसा भी व्यापारी ने दे दिया.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के गर्जिया में दिनदहाड़े टाइगर का हमला: एनएच-309 पर घोड़े को निवाला बना जंगल में घसीटा, ग्रामीणों में दहशत

कुछ दिनों बाद फिर एक धमकी भरा फोन आया और 1 लाख 51 हजार रुपए की मांग की गई. इस पैसे के जमा करते ही लोकल पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर फिर 2 लाख 41 हजार रुपये वसूल लिए गए. इस तरह जालसाजों ने व्यापारी से लाखों रुपए ठग लिए. व्यापारी का कहना है कि जालसाज उसको ब्लैकमेल करते रहे, जिसके बाद थक हार कर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  महापौर ने चौपाल से फूंका स्वच्छता का बिगुल—शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी अकेले बाली की नहीं, जनता को भी आना होगा आगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नेताजी का टिकट कटने का डर या ओवर कॉन्फिडेंस? ‘100 प्रतिशत टिकट’ के दावे ने बढ़ाई लालकुआं की सियासी हलचल