हल्द्वानी : पीकर घर पहुंचे युवक ने पत्नी से कहासुनी के बाद लगाई फांसी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पीकर घर पहुंचे दर्जी की पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी से तल्खी के बाद वो कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। उसने कमरे में लगे पर्दे को पंखे से फंसा कर फंदा बनाया। दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार (38 वर्ष) पेशे से दर्जी था और धूनी नंबर दो कटघरिया में परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार को सुनील शराब पीकर घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी से नाराज सुनील अपने कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  यमराज को खुला न्योता ! 30 स्लीपर बस में 168 सवारियां ठूंसकर कराया जा रहा था मौत का सफर

नाराजगी की वजह से परिजनों भी उसके पीछे नहीं गए। देर हुई तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन न तो दरवाजा खुला और न ही अंदर से कोई प्रतिक्रिया आई। घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। वह अंदर पहुंचे तो पैरों के तले से जमीन खिसक गई। सुनील का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर
Ad Ad Ad Ad