हल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक आया ट्रेन की चपेट में, घायल आधा घंटे तक मौके पर पड़ा तड़पता रहा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस बुलाई जो मौके पर नहीं पहुंची और घायल आधा घंटे तक मौके पर पड़ा तड़पता रहा आखिर में भाई उसे ई-रिक्शा से अस्पताल ले गया।

लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी नईम (26) पुत्र कल्लू की कबाड़ की दुकान है। तीन भाइयों में सबसे छोटा कल्लू के बारे में बताया जाता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे हल्द्वानी-चोरगलिया रोड का क्राॅसिंग बंद थी। इसी बीच नईम रेलवे ट्रैक पार करने लगा और ट्रेन के चपेट में आ गया। हादसे में नईम के शरीर के कई अंग कट गए। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया गया। इसके बाद एंबुलेंस के आने का इंतजार किया जाने लगा। इसी बीच सूचना पाकर नईम का बड़ा भाई फईम मौके पर पहुंच गया। भाई की हालत देखकर वह कुछ देर के लिए बदहवास हो गया। इस बीच करीब आधा घंटा गुजर गया और नईम ट्रैक पर पड़ा तड़पता रहा लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। आखिर में फईम घायल भाई को ई-रिक्शा से लेकर अस्पताल पहुंचा। नईम का खून काफी बह चुका है और चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। इधर, डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि एंबुलेंस किन कारणों से नहीं पहुंची, इसका पता लगाया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश