हल्द्वानी : तेज रफ्तार बाइक सवार युवक के भैंस से टकराने पर हुई युवक ओर भैंस दोनों की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: सड़कों पर आवारा पशु लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं. आवारा पशु कई लोगों की जान भी ले चुके हैं. कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां बाइक सवार सड़क पर भैंस से टकरा गया. हादसा इतना भयानक हुआ कि बाइक सवार और भैंस दोनों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गड़प्पू के जंगल में अचानक सामने आई भैंस से एक बाइक सवार युवक टकरा गया.

भैंस से टकराकर बाइक सवार की मौत: घायल बाइक सवार को आनन-फानन में एसटीएच लाया गया. एसटीएच के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. जोरदार टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के बाद भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बरहैनी बाजपुर निवासी 29 वर्षीय संजय राणा बाइक से हल्द्वानी जाने की बात कहकर निकला था. बरहैनी से निकला संजय अभी गड़प्पू के जंगल में पहुंचा था कि तभी बाइक के सामने भैंस आ गई. जब तक संजय कुछ समझता और ब्रेक मारकर बाइक रोकता तब तक भैंस से जोरदार टक्कर हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप

बाइक की टक्कर से भैंस की भी मौत

बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी. इसी वजह से संजय बाइक को काबू नहीं कर सका और भैंस से टकरा गया. इस हादसे में भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल संजय को रात में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने सड़क पर लहूलुहान पड़ा देखा. आनन-फानन में कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया. वहां हालत नाजुक होने पर उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित