हल्द्वानी से रीठा साहिब रोडवेज बस सेवा का संचालन 12 नवंबर से होगा शुरू, मिलेगी सहूलियत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: 12 नवंबर से फिर से हल्द्वानी से रीठा साहिब के लिए रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू होने जा रहा है. हल्द्वानी से रीठा साहिब बस सेवा की शुरुआत हो जाने से चंपावत-लोहाघाट और खेती ताल, रीठा साहिब तक आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. बस का संचालन रोजाना सुबह 9 बजे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से चलकर दोपहर 2 बजे लोहाघाट तक होगा.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: दोस्ती में दगा; फाइनेंस वाली 'इनोवा' को फर्जी दस्तावेजों से दिल्ली में बेचा, दोस्त ने ही लगाया लाखों का चूना

यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड आइकन अवार्ड से सम्मानित हुए बिन्दुखत्ता के महेश

हल्द्वानी रीठा साहिब रोडवेज बस आपदा, बरसात और सड़क बंद होने के चलते पिछले दो महीनों से बस का संचालन बंद था. क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज यशपाल सिंह ने बताया कि रीठा साहिब बस का संचालन 23 अगस्त के बाद से बंद था. एक बार फिर से बस का संचालन 12 नवंबर से शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पति की मौत के एक साल बाद पत्नी ने लगाया फंदा; सुसाइड नोट में लिखा- 'जिंदा रही तो पागल हो जाऊंगी', डिप्रेशन में थी महिला

उन्होंने बताया कि बस सेवा बंद हो जाने से चंपावत लोहाघाट क्षेत्र के जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. टैक्सी चालकों द्वारा मनमानी पैसा वसूला जा रहा था, ऐसे में एक बार फिर से बस का संचालन शुरू किया जा रहा है