हल्द्वानी : घर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने किया पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पुलिस ने एक घर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवती को काउंसिलिंग के बाद मकानस्वामी के सुपुर्द किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार सत्यापन की कार्रवाई के दौरान भट्ट कॉलोनी फेस 1 स्थित एक किराए के मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर छापा मारा गया। जहां पुलिस ने एक कमरे से युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। साथ ही मौके से कसियालेख, मुक्तेश्वर निवासी महिला सरगना गायत्री को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल

पुलिस पूछताछ में युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली युवती ने बताया कि वह मुक्तेश्वर से काम की तलाश में यहां आई थी। लेकिन इस बीच गायत्री नामक महिला ने उसे पैसों का लालच देकर इस कार्य में धकेल दिया। वह लंबे समय से किराए के मकान में बिना सत्यापन कराए रह रही थी और इस अनैतिक कार्य को अंजाम दे रही थी। इस मामले में पुलिस ने महिला सरगना के साथ ही ग्राहक ऋषभ निवासी काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल