हल्द्वानी : देंखे वीडियो कैसे दारू के नशे में चूर दो महिलाओं ने रामपुर रोड में जमकर काटा बवाल, कार से बग्घी काे मारी टक्कर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, दारू के नशे में चूर दो महिलाओं ने रामपुर रोड में खासा बवाल काटा जिसके चलते मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हो-हल्ला रहा, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।

रामपुर रोड स्थित जायसवाल ढ़ाबा के समीप शाम करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार अल्टो कार संख्या यूके06बीई0701 ने शादी की घोड़े वाली बग्गी को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी की बग्गी पलट गई और घोड़े भी घायल हो गए। दुर्घटना  देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

लोगों ने कार सवार महिलाओं की कुशलक्षेम पूछनी चाही तो दोनों महिलाएं नशे में चूर नजर आईं। इस पर बचाव को पहुंचे लोगों से वो उलझ पड़ीं और गाली-गलौज करने लगीं और हद तो तब हो गई जब वह यह कहने लगीं कि गलती बग्गी चालक की है वह कार से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल

काफी देर तक जब हंगामा नहीं थमा तो मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला पुलिस को बुलाया उसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लोग अपने मोबाइल पर कैद करते नजर आए तो कई ऐसे भी थे जो महिलाओं की इस हरकत पर खासा नाराज थे और पुलिस से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की बात कह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर बिंदुखत्ता के विद्यालयों में मिष्ठान वितरण: समाजसेवियों ने छात्रों को बांटी मिठाई, राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad