हल्द्वानी : दोस्त ने रात में प्रेमिका के घर जाने से किया इनकार तो दोस्त ने दोस्त की करी पिटाई, मोबाइल और कार में भी की तोड़फोड़

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पिटाई और उसके कार में तोड़फोड़ इसलिए कर दी क्योंकि उसने रात में प्रेमिका के घर जाने से इनकार कर दिया था. दोस्त ने गुस्से में दोस्त का मोबाइल भी तोड़ दिया. फिलहाल दोस्त की शिकायत पर पुलिस आरोपी दोस्त को थाने ले गई. जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोस्त को जमानत मिल गई है.

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मयूर विहार बरेली रोड निवासी पीड़ित युवक के पिता का हल्दूचौड़ में होटल है. पीड़ित युवक ने बताया कि रविवार रात वह होटल से घर लौट रहा था. घर के पास धान मिल बरेली रोड निवासी उसका दोस्त मिल गया. दोस्त नशे में था. उसने कार से आस-पास का एक राउंड लगाया और प्रेमिका से फोन पर बात करने लगा. नशे में चूर युवक ने दोस्त को प्रेमिका के घर चलने के लिए कहा, लेकिन रात काफी होने पर दोस्त ने चलने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट