हल्द्वानी : शराब पीकर घर पहुंचे युवक को मां ने लगाई फटकार तो बेटे ने जहर खाकर दे दी जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : शराब पीकर घर पहुंचे युवक को मां ने फटकार लगा दी। मां की फटकार युवक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल

धुनी नंबर दो मुखानी निवासी गोधन लाल साह (39) कास्तकार थे। 26 अक्तूबर की शाम जब वह घर पहुंचे तो शराब के नशे में थे। घर पहुंचने पर परिवार वालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उनके मां ने उन्हें डांट लगा दी। जिसके बाद गोधन ने घर में रखी खेतों में डाले जाने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार

इससे उनकी हालत बिगड़ी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। एसटीएच पहुंचते ही गोधन ने वहां भर्ती होने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने गोधन को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad