हल्द्वानी : युवक की पत्नी हुई लापता तो युवक अपने सास-ससुर को लगा धमकाने, मामले की जांच शुरू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  एक युवक की नाबालिग पत्नी लापता हो गई। अब वह अपने सास-ससुर को धमका रहा है। ससुरालियों ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहीर सौंपी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

राजपुरा पड़ाव राजेंद्र निवासी दंपति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, करीब छह माह पहले 16 क्वाटर टनकपुर रोड निवासी युवक ने उनकी नाबालिग बेटी से बहलाफुसला कर शादी कर ली थी। शादी के बाद उसने बेटी को घर में कैद कर लिया और उससे मारपीट करने लगा। वह उसे मायके भी नहीं जाने देता और कोई मिलने जाता तो उसे भी मारपीट कर भगा देता था।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग की रडार पर काशीपुर में फल-फूल रहा ‘सफेद जहर’ का काला कारोबार

बीती 6 मई को अचानक उनकी बेटी लापता हो गई। जिसके बाद आरोपी युवक उन्हें घर आकर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने लगा। माता-पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की है। कोतवाल उमेश मलिक का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'