हल्द्वानी : पत्नी ने ससुराल जाने से किया इंकार तो बौखलाए पति ने पत्नी और साले पर चाकू से किया हमला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार किया तो पति बौखला गया। उसने पहले तो पत्नी को पीटा और जब बचाव में साला आया तो दोनों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तर उजाला वार्ड 29 निवासी नूरसबा की शादी साहूकारा लाइन बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी नगमान उर्फ शम्मी अहमद से हुई थी। नूरसबा ने पुलिस को बताया कि बीती 29 अक्टूबर का शाम करीब साढ़े 6 बजे उसका पति नगमान उसे ससुराल ले जाने के लिए आया था, लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

इस पर नगमान ने पत्नी को पीटना और गाली-गलौज शुरू कर दी। यह देख जब साला नजीर आलम खान पत्नी को बचाने दौड़ा तो नगमान ने उस पर और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से दोनों लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद नगमान मौके से फरार हो गया। जिसके बाद नूरसबा बनभूलपुरा थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य