हल्द्वानी : सरेआम युवती के साथ युवकों ने की अभद्रता, जबरदस्ती बाइक पर खींचने की कोशिश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में सरेआम एक युवती के साथ युवकों ने अभद्रता की। उसे अपनी बाइक की तरफ खींचने की कोशिश की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मंगलवार रात युवती तिकोनिया चौराहे से कैनाल रोड होते हुए हीरा विहार कॉलानी जा रही थी।

इस बीच दो युवक बाइक और स्कूटी से उस युवती का पीछा करने लगे। एक युवक युवती को जबरदस्ती बाइक पर खींचने की कोशिश की। हालांकि जब युवती का विरोध बढ़ा तो वे वहां से भाग गए। युवती ने 112 पर भी फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इधर सूचना पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। समाजसेवी हेमंत गौनिया ने बताया कि उनके कार्यालय में युवती के परिजन और पुलिस सीसीटीवी की जांच करने आए थे। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जिसमें आरोपी दिख रहे हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से जानकारी मिली कि युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का दिल्ली में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; रविवार को होगा अंतिम संस्कार

पुलिस कंट्रोल रूम में हो रही जांच
हल्द्वानी। जैसे ही ये मामला पुलिस के पास पहुंचा उसके बाद से पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से जांच शुरू कर दी गई। हालांकि अभी आरोपियों ही पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि पूरे शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  आईटीसी पेपर मिल लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने किया ध्वजारोहण, सुरक्षा और गुणवत्ता का दिया संदेश