हल्द्वानी : युवक कॉलेज के क्लास रूम से परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र को ही लेकर भाग गया, आश्चर्यजनक घटना ने पूरे कॉलेज में हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक युवक द्वारा अचानक की गई आश्चर्यजनक घटना ने पूरे कॉलेज में हड़कंप मचा दिया, उक्त युवक कॉलेज के क्लास रूम से एक परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र को ही लेकर भाग गया, जिसका कॉलेज के शिक्षकों एवं तमाम गार्ड ने काफी दूर तक पीछा किया परंतु वह हाथ नहीं आ सका।

उक्त घटना से कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। यहां एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को परीक्षा के बीच तब हड़कंप मच गया, जब बाहर से पहुंचा एक युवक परीक्षा दे रहे दूसरे छात्र का प्रश्नपत्र लेकर भाग गया। प्राध्यापकों और कॉलेज के गार्डों को चकमा देकर वह किसी के हत्थे नहीं चढ़ा। अचानक हुई घटना से कॉलेज प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेलगाम डंपर ने सिपाही को रौंदा; शरीर से अलग हुआ हाथ, सिर में गंभीर चोट, SSP खुद ऑपरेशन थिएटर पहुँचे

दरअसल कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में इन दिनों सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को भी स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं हुईं। सुबह 9 से 12 बजे के बीच बीए द्वितीय सेमेस्टर अर्थशास्त्र की परीक्षा थी।
कक्ष संख्या 20 में परीक्षा शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद बाहरी युवक परीक्षा दे रहे छात्र का प्रश्नपत्र लेकर भाग गया। उक्त भागने की घटना का संज्ञान लिया गया। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने कहा इस प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी को परीक्षाओं के बीच सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पत्र भेजा गया था, लेकिन यहां किसी की ड्यूटी नहीं लगाई गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश पनेरू का 'शुद्धि' अभियान: 2027 चुनाव से पहले घर-घर बांटेंगे गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा; शराब के बहिष्कार की अपील

घटना से अन्य परीक्षार्थी भी सहम गए। इस बीच परीक्षा कक्ष में अफरातफरी का माहौल रहा। प्राध्यापकों ने प्राचार्य को इस संबंध में जानकारी दी।
एक युवक अचानक परीक्षा कक्ष में घुसा और परीक्षा दे रहे छात्र के प्रश्नपत्र पर झपट्टा मारकर बाहर भाग गया। इस बीच परीक्षा ड्यूटी में लगे प्राध्यापक पकड़ने के लिए पीछे-पीछे भागे।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर अतिक्रमण विवाद: बस्तियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे विधायक; मशाल जुलूस और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुनर्वास की उठी मांग

कॉलेज गेट के पास खड़े गार्डों ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
कुछ देर बाद परीक्षा दे रहे छात्र को दूसरा प्रश्नपत्र दिया गया। तब जाकर वह -परीक्षा दे पाया।