हल्द्वानी : गौला बैराज में कूद कर जान देने वाले पूर्व कैप्टन की पत्नी की भी सदमे से मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  चार दिन पूर्व गौला बैराज में कूद कर जान देने वाले पूर्व कैप्टन की पत्नी की भी मौत हो गई। वह पति की मौत का सदमा नहीं सहन कर सकीं। उनका बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व कैप्टन नरेश भट्ट निवासी नवाबी रोड ने रविवार को गौला बैराज में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह यहां पत्नी शांति देवी के साथ रहते थे। जबकि उनका एक बेटा कनाडा और एक दुबई में रहता है और बेटी बंग्लुरु में रहती है। मंगलवार को उनका बेटा कनाडा से पहुंचा तो रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में पूर्व कैप्टन का अंतिम संस्कार किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

इधर, बुधवार को पति की मौत के गम में डूबीं उनकी पत्नी शांति देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी और जब तक घरवाले कुछ करते उनकी भी मौत हो गई। दोपहर का उनका भी रानीबाग चित्रशिला घाट में उनका भी अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व सैनिकों ने मृतका को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। शोक जताने वालों में मोहन सिंह भंडारी, भगवत सिंह नेगी, पुष्कर सिंह परिहार, भुवन चन्द्र तिवारी, त्रिवेणी चन्द्र पांडे, सोबन सिंह भड़, नवीन चन्द्र सिंह, जीएस नेगी, गोपाल सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्र जोशी आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दी बधाई, बोले— 'लालकुआं मेरा परिवार, विकास और सौहार्द प्राथमिकता'