लालकुआं : काेचिंग पढ़कर घर को जा रहे छात्र पर घात लगाए नकाबपोश अज्ञात युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला

खबर शेयर करें -
लालकुआं: काेचिंग पढ़कर घर को जा रहे छात्र पर पहले से घात लगाए नकाबपोश अज्ञात युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया, स्वजनों द्वारा छात्र का हल्द्वानी अस्पताल में उपचार कराया गया, इधर छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सोमवार की देर सांय को हल्दूचौड़ के गोपीपुरम निवासी हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट का 12वीं में पढ़ने वाला पुत्र हर्षित बिष्ट शिवालिक पुरम से ट्यूशन पढ़कर घर को जा रहा था, जैसे ही वह हाईवे को पार कर जंगल रेलवे लाइन व हाईवे के बीच के जंगल में पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए चार नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया, और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे हर्षित घायल होकर जमीन में गिर गया।घर पहुंचने में देर होने पर खीम सिंह बिष्ट उसे ढूंढने गए तो वह रास्ते में गिरा हुआ मिला, जिसपर स्वजनों द्वारा छात्र का उपचार कराया गया, जिसके बाद मंगलवार दोपहर को हल्दूचौड़ चौकी पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों व व्यापारियों ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की, उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है। पुलिस ने छात्र के पिता खीम सिंह की तहरीर पर कार्यवाही शुरू कर दी है, चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज