काशीपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी की गिफ्ट एंपोरियम की दुकान पर चोरों का धावा, दुकान पर रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी पर किया हाथ साफ

Thieves attacked the gift emporium shop of a reputed businessman of Kashipur, made away with cash worth Rs 1.5 lakh kept at the shop.

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। बीती रात अज्ञात चोरों ने मौ सिघान में एक गिफ्ट इंपोरियम में ताले काटकर भारी मात्रा में गल्ले से नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुकान स्वामी जतिन कुमार दुआ ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मौ सिंघान में गिफ्ट इंपोरियम नाम से दुकान है। बीती रात लगभग 12 बजे कुछ अज्ञात चोर गिफ्ट इंपोरियम के ताले काटकर अंदर घुस गये। इसी दौरान आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से रोशनी आ रही देखी जिस पर उन्होंने फोन कर बताया। जिस पर दुकान में काम करने वाले कुछ लड़के मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तीन चार लोग दुकान के अंदर हैं। जिस पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर चोर दुकान में घुसे चोर मौके से भाग निकले। इस बीच चोरों को भागते हुए कुछ लोगों ने देख भी लिया। इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: एचपी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का हंगामा, ईंधन भराते ही रास्ते में बंद हुए कई वाहन, जांच शुरू

दुकान स्वामी जतिन ने बताया कि चोर दुकान के अंदर घुसे और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए। जतिन ने बताया कि चोर अंदाजन लगभग डेढ़ लाख रुपए लेकर भागे है । उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, नए युग के संकल्प के साथ बढ़ा श्रीराम संस्थान