हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीटों पर हरीश रावत वह महेन्द्र पाल के नाम पर शीघ्र लग सकती है मुहर

खबर शेयर करें -

हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीटों पर शुक्रवार को भी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी। हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अथवा उनके पुत्र वीरेंद्र रावत में से किसी एक का टिकट तय माना जा रहा है।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल टिकट की दौड़ में आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को होना है। प्रदेश की पांचों संसदीय सीटों पर नामांकन शुरु हुए तीन दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर की सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा में पेच फंसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

ये हैं मजबूत प्रत्‍याशी

विशेष रूप से हरिद्वार सीट पर टिकट पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अथवा उनके पुत्र वीरेंद्र रावत में से किसी एक को मिलना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान इस सीट पर हरीश रावत को ही मजबूत प्रत्याशी के रूप में देख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी

वहीं हरीश रावत स्वयं अपने पुत्र वीरेंद्र रावत को टिकट दिलाने के लिए जोर लगाए हुए हैं। हरीश रावत समर्थक खेमे की मानें तो हरिद्वार से वीरेंद्र रावत को टिकट देने पर हाईकमान शीघ्र मुहर लगा सकता है।

नैनीताल-ऊधमसिंंहनगर सीट पर इन्‍हें टिकट मिलना तय

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

उधर, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर संसदीय सीट से पूर्व सांसद महेंद्र पाल का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हरिद्वार के साथ ही इस सीट पर भी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad