हरिद्वार : पुल से नीचे लटकी रोडवेज की बस, चालक सहित पांच यात्री घायल

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में रविवार की शाम यूपी के मुरादाबाद डिपो की एक रोडवेज बस की सड़क से नीचे गिरने से भयानक हादसा हुआ है. हादसे में दर्जनों भर यात्रियों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाया है. जहां पर सभी का इलाज चल रहा है. यह भयानक सड़क हादसा हरिद्वार के हर की पौडी के पास बने एक पुल पर हुआ. जब अचानक से बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गिर गई.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में गिरी बस
मुरादाबाद डिपो की यह बस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी. तभी अचानक से हर की पौडी के पास बने एक पुल पर से बस अनियंत्रित होकर हाईवे की सुरक्षा दीवार को तोड़कर नीचे बनी दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के गेट पर जी गिरी. हादसे में करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है.

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

35 यात्री थे सवार
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में कुल 35 यात्री सवार थे. घायल यात्रियों में से 10 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है.