हरीश रावत ने डीडीहाट को जिला बनाने के पक्ष में दिया धरना, कांग्रेस को जिताने की अपील

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देवलथल में जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में हरीश रावत ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से कांग्रेस का साथ देने की अपील भी की.

देवलथल के बाद हरीश रावत डीडीहाट पहुंचे. जहां जिला बनाओ आंदोलन के पक्ष में उन्होंने धरना दिया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में नए जिलों के लिए सौ करोड़ की धनराशि बजट में स्वीकृत कराई थी, लेकिन बीजेपी की मौजूदा सरकार ने इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. हरीश रावत ने आंदोलनकारियों से आंदोलन खत्म कर कांग्रेस का साथ देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

यह भी पढ़े 👉 त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश के पहले भांग से निर्मित भवन का किया उद्घाटन, रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा

बता दें कि डीडीहाट को जिला बनाने की मांग को लेकर पिछले 55 दिनों से आंदोलनकारी आमरण अनशन पर डटे हुए हैं. डीडीहाट के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने जौलजीबी में भी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने जिले की चारों विधानसभा सीटों को कांग्रेस की झोली में डालने की अपील लोगों से की.
यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"