शादी के रस्मों के बीच पहुंची प्रेमिका को देख मंडप से भाग गया दूल्हा, रात भर इंतजार; तड़के हुआ ये काम

खबर शेयर करें -

प्रेमी द्वारा शादी करने की सूचना पर प्रेमिका जीजा और पुलिस को साथ लेकर मंडप में पहुंच गई। प्रेमिका को देखकर दूल्हा बना प्रेमी वहां से भाग निकला। जिसके बाद प्रेमिका ने हंगामा खड़ा कर दिया।

रात भर मंडप में ड्रामा चलता रहा। हालांकि, दूल्हे के परिजनों ने किसी तरह उसे समझाया। जिसके बाद वह चली गई।

तड़के में विवाह की रस्में पूरी हुईं और परिजनों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जनपद बिजनौर के एक गांव की युवती अपने जीजा के साथ थाने आई। कहा कि उसका प्रेमी की नगर के एक बैंक्वेट हॉल में शादी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

बताया कि उसने उसके साथ शादी भी की हुई है। पुलिस ने इस संबंध में युवती से शादी किए जाने के प्रमाण मांगे तो वह दिखाने में नाकाम रही। युवती के जोर देने पर पुलिस को उसके साथ मंडप भेज दिया गया। जैसे ही प्रेमिका पुलिस संग वहां पहुंची तभी उसे देखकर दूल्हा बना प्रेमी मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

प्रेमिका ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। दुल्हन व बरातियों में हलचल मच गई। दुल्हन पक्ष के लोग आपस में चर्चा करने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस प्रेमिका को अपने साथ थाने ले आई। मंडप से दूल्हे के भाग जाने व पुलिस के समझाने पर प्रेमिका अपने जीजा के साथ वापस बिजनौर चली गई।

प्रेमिका के वापस चले जाने के बाद प्रेमी फिर से मंडप पहुंच गया। बाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के परिजनों में वार्ता हुई। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोग मान गए। तब जाकर तड़के में विवाह की रस्में पूरी हुईं। दूल्हा- दुल्हन को साथ लेकर विदा हो गया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।