स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी क्लीनिक और लैबों का किया निरीक्षण, संचालकों को सख्त निर्देश

खबर शेयर करें -

काशीपुर: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महुआखेड़ा गंज में निजी क्लीनिक और लैबों का निरीक्षण किया. इस दौरान अनियमितता मिलने पर टीम ने एक निजी क्लीनिक को बंद करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान कई लैब संचालक ताला लगाकर फरार हो गए. वहीं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से लैब संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

दरअसल, काशीपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. अमरजीत साहनी के नेतृत्व में महुआखेड़ा गंज स्थित निजी क्लीनिक और लैबों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान इंटर कॉलेज रोड स्थित हेल्थ केयर क्लीनिक के कर्मचारी कोई संबंधित कागज नहीं दिखा पाए, जबकि एक मरीज भर्ती मिला. टीम ने क्लीनिक संचालक को पंजीकरण कराने तक क्लीनिक बंद करने के निर्देश दिए हैं.
यह भी पढ़े 👉 घर लौट रहे दुकानदार का पैसों का बैग छीनकर भागे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

टीम को देखकर एक पैथोलॉजी संचालक लैब बंद कर फरार हो गया. टीम ने खड़कपुर देवीपुरा इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्लीनिक का भी निरीक्षण किया. पंजीकरण नहीं मिलने पर टीम ने क्लीनिक को बंद कर एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए. टीम में डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, कनिष्ठ सहायक अभिषेक सिसोदिया, लोकेश कुमार वह पुलिस टीम शामिल रही.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad