हल्दूचौड़ में दिल दहला देने वाली घटना, पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: हल्दूचौड़ मुख्य बाजार से जुड़ी एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका (65 वर्ष) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50 वर्ष) ने मंगलवार देर रात अपने ही घर के प्रथम तल में बने कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों को सुबह देखा तो दोनों अलग अलग कमरे में पंखे में लटके थे।
बताया जा रहा है कि रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान थे। मानसिक दबाव बढ़ने के कारण दंपत्ति ने यह कदम उठाया होगा, हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग और व्यापारी संगठन गहरे सदमे में हैं, क्योंकि दुमका दंपत्ति क्षेत्र में अपनी सरलता और व्यवहार के लिए जाने जाते थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल