किच्छा रोड पर कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, झोपड़ियां और कई वाहन भी आए आग की चपेट में

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर में किच्छा रोड पर शनिवार तड़के एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान पास में बनी झोपड़ियां और कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विकराल थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: आपस में टकराईं चार बाइकें, 3 युवकों की दर्दनाक मौत और 6 गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपड़ियां भी जल गईं। साथ ही वहां पर खड़ी एक बाइक, एक मैजिक लोडर और करीब तीन ई-रिक्शे भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर

दमकल कर्मियों ने आशंका जताई है कि प्रथम दृष्टया रात में घटना स्थल पर किसी ने बीड़ी और सिगरेट पी कर फेंकी होगी। जिससे आग लगी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad