लालकुआं समेत बिंदुखत्ता के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की भारी किल्लत, समय पर नहीं मिल पा रही घरेलू गैस

खबर शेयर करें -

लालकुआं : बिंदुखत्ता के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक महीने से रसोई गैस की भारी किल्लत है। इससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र में गैस की आपूर्ति कर रही एजेंसी में अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने एजेंसी सीज कर दी थी। इसके बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हल्द्वानी और नगला की एजेंसी से घरेलू एवं व्यावसायिक गैस की आपूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

इन 2 एजेंसी को सौंपी जिम्मेदारी
लालकुआं स्थित सुरुचि इंडियन गैस एजेंसी से आपूर्ति वापस लेने के बाद पिछले एक महीने से विभाग ने गैस सिलिंडर की डिलीवरी की जिम्मेदारी गोरापड़ाव की आशीर्वाद एजेंसी और नगला की राधे-राधे इंडियन गैस सर्विस को सौंपी है। इसके बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा।

18000 उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ एक गाड़ी 
लालकुआं की सुरुचि इंडेन गैस एजेंसी में करीब 18,000 उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं जिसमें मोतीनगर, मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव, हल्दूचौड़, बिन्दुखत्ता के साथ ही लालकुआं शहर के गैस उपभोक्ता शामिल हैं। बताया गया कि इनके लिए सिर्फ एक वाहन में सिलिंडर भेजे जा रहे है जिससे कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत का कहना है कि ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते व्यवस्था लड़खड़ा गई थी, इसके चलते रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। एक-दो दिन में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी और रसोई गैस की किल्लत को भी दूर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी

 

Ad Ad Ad Ad