25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा हेमकुंट साहिब

उत्तराखंड के हिमालय में स्थित सिख तीर्थस्थल हेमकुंट साहिब 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा और 10 अक्तूबर को बंद होंगे।
हेमकुंट साहिब उत्तराखंड के सीमावर्ती चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के नजदीक है।
समुद्र तल से करीब 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित यह तीर्थस्थल सर्दियों में बंद रहता है।
25 मई 2024 को खुलेंगे कपाट, 10 अक्टूबर को होंगे बंद
फ्लाइट के जरिए हेमकुंड साहिब जाने के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून में जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है, जो गोविन्द घाट के पास स्थित हेमकुंड साहिब से लगभग 268 किमी दूर है. देहरादून हवाई अड्डे से बद्रीनाथ तक टैक्सी तथा बस सेवाएं उपलब्ध हैं. वहीं, यदि आप ट्रेन से जाने का प्लान कर रहे हैं तो ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून सभी के पास रेलवे स्टेशन हैं. हेमकुंड साहिब से निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश (लगभग 200 किमी) है. ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब बस/टैक्सी से पहुंचा जा सकता है.
सड़क मार्ग की बात करें तो हेमकुंड साहिब ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है. ऋषिकेश से एंट्री प्वाइंट 332 किमी की दूरी पर स्थित गोविन्द घाट है. गोविन्द घाट से 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा हेमकुंड साहिब में समाप्त होती है.

