यहाँ युवती पर सरेशाम दरांती से प्राण घातक हमला, घटना से भड़के हिंदूवादी संगठन के नेताओ ने कोतवाली पहुँच कर हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने की करी मांग

Here, a life-threatening attack on a girl with a sharp sickle, enraged by the incident, the Hindu organization reached the police station and demanded immediate arrest of the attacker.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।काशीपुर के मौहल्ला पक्काकोट स्थित बिजलीघर के पास अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग जा रही युवती पर सरेशाम एक युवक ने दरांती से प्राण घातक हमला कर  मौके से फरार हो गया।युवती के परिजनों की ओर से तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है हमलावर दूसरे समुदाय का है।वहीघटना से गुस्साये हिंदूवादी संगठनों के नेता कोतवाली पहुंचे और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। 

 

यह भी पढ़ें 👉  सिंचाई विभाग के जेई का राजकीय आवास के बाथरूम में मिला शव; करंट लगने से मौत की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर शाम मौ पक्काकोट स्थित बिजलीघर के पास खालसा निवासी खूब सिंह की पुत्री पूजा अपनी बहन व एक अन्य सहेली के साथ कोचिंग सेंटर जा रही थी । इसी बीच एक युवक आया और उसने पूजा पर दरांती से घातक वार कर दिये। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि हमलावर अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया था। गंभीर रूप से घायल पूजा को तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। हमलावर मौ कटोराताल निवासी बताया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  सिंचाई विभाग के जेई का राजकीय आवास के बाथरूम में मिला शव; करंट लगने से मौत की आशंका

उधर इस घटना के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता गगन कांबोज तथा हिंदू वादी नेता यशपाल राजहंस सहित दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्त में लिया जाएगा। समाजसेवी गगन कांबोज ने कहा कि यह युवक पहले भी छात्रा के परिजनों पर हमला कर चुका है लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। वही पुलिस द्वारा हमलावर की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है।