यहां नाबालिक को जंगल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन लड़कों को किया गिरफ्तार , फरार चल रहे मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Here a minor was taken to the forest and gang-raped, police arrested three boys, search for the absconding main accused continues

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,कालाढूंगी।कालाढूंगी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ जंगल में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत ही ऐक्शन लेते हुए तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। फरार लड़के को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज: हाईवे पर रफ्तार का कहर; PTM में जा रही मां और 7 साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत, दूसरी बेटी घायल; चालक गिरफ्तार

एसओ पंकज जोशी ने बताया कि बीते पांच मार्च को क्षेत्र की एक महिला ने कालाढूंगी थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी लक्की आर्या और उसके तीन साथी उसकी नाबालिग बेटी को बहला- फुसलाकर जंगल में ले गए।

जहां उन्होंने बेटी से दुष्कर्म किया। एसओ जोशी ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम ने मामले में केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने शुक्रवार को बाजपुर-कालाढूंगी रोड स्थित गडप्पू पुल के पास से तीन आरोपी सूरज, अनुज पाल और अकरम को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी लक्की की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक अदद छत इन मासूमों को भी दे दो साहब! जर्जर छत के नीचे 140 मासूम गढ़ रहे देश का भविष्य

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  10 करोड़ के बीमे के लिए रच दी जिंदा इंसान की मौत की साजिश! श्मशानघाट की फर्जी रसीद से खुला राज

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें