यहां धू धू कर जला लेडीज कपड़ों का शोरूम, अग्निकांड में शोरूम में रखा लाखों रुपए का माल जलकर हुआ स्वाहा

Here a ladies clothing showroom burnt down completely, goods worth lakhs of rupees kept in the showroom were destroyed in the fire

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हल्द्वानी। शहर की ठंडी सड़क पर रविवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लेडीज़ कपड़ों के शोरूम में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, और वहां रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धुआं उठता देख पास के दुकानदारों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; 'ऑपरेशन जलनिकासी' को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग

एक दुकानदार ने बताया, “हमने जैसे ही ऊपर से काला धुआं निकलता देखा, तुरंत दमकल को कॉल किया। कुछ ही मिनटों में आग बेकाबू हो गई थी।”

शोरूम मालिक का कहना है कि दुकान में लाखों रुपये का माल मौजूद था, जो पूरी तरह जल गया। प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आकलन करने और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, देहरादून और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट'

 

 

Ad