यहां एक घर में चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, करीब दर्जनभर नामचीन जुआरियो को लाखों रुपए की नकदी के साथ किया गिरफ्तार

Police busted a gambling den running in a house here, arrested about a dozen famous gamblers with cash worth lakhs of rupees.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।भले ही
अभी दिवाली को काफी दिन बाकी है परंतु काशीपुर क्षेत्र में अभी से जुए के फड़ सजने लग गए है इधर काशीपुर पुलिस ने जुए की गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाते हुए एक घर चल रहे जुए के अड्डे से दर्जनभर  नामचीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है पुलिस की अचानक कारवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।पुलिस ने
जुआरियों के पास से पुलिस को 7 लाख 52 हजार रुपए बरामद हुए इसके साथ ही लगभग 17 बाइक्स और 15 मोबाइल समेत जुआ के कई साजो सामान को भी पुलिस ने बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीजन आते ही काशीपुर के बाजार में छिड़ी ‘कारोबारी जंग’, सड़क किनारे सजती दुकानों से परेशान व्यापारी!

 

रविवार को पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि  काशीपुर के गंगे बाबा रोड स्थित पुष्पक विहार इलाके में कौशल यादव जो पूर्व में भी कई बड़ी वारदातो में शामिल रहा है उसके खाली गौदाम को विगत कई दिनों से उसकी शह पर जुआघर का रूप देकर बड़े पैमाने पर जुआ कराया जा रहा था,जिसके काशीपुर और यूपी के मुरादाबाद जनपद बिजनौर समेत उत्तराखंड के
कई नामचीन जुआरी लाखो रुपये का जुआ खेलते है

यह भी पढ़ें 👉  तराई पूर्वी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई: शांतिपुरी में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक वाहन छोड़कर फरार

मुखबिर की सटीक सूचना पर बीती रात्रि गौदाम में भारी पुलिस बल के साथ रेड की गई जहां कौशल यादव,वीरेंद्र कुमार, मो नईम,शाहिद,आसिफ, सोभित अग्रवाल,मुरसलीन,धीरज शर्मा, सनाउर रहमान शन्नू, मो इस्लाम,गौरव कुकर,निषाद,इजाज, मोइन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रुपए 7 लाख 52 हजार रुपए बरामद किए गए इसके साथ ही 11 मोटर साइकिल को भी पुलिस ने मौके से बरामद कर कब्जे में कर सीज किया है।

पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल हो गया है जिनकी तलाश जारी है।इधर रिहायशी क्षेत्र में एक बड़े जुआ घर का खात्मा हो जाने से क्षेत्र के लोगो ने चेन की सांस ली है।एस पी अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जुआ व सट्टा किसी भी हालात में नही चलने दिया जाएगा तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'उत्तराखंड कुमाऊँ उत्थान यात्रा' को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन; भुवन पहाड़ी ने लालकुआं में जारी किया उक्रांद का 10 सूत्रीय नीति-संकल्प पत्र