हिंदू रक्षा दल के जिला संयोजक आशीष मिश्रा बोले भ्रष्टाचार में लिप्त सवायजपुर एसडीएम पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक तहसील सवायजपुर से नहीं हटाया गया

हरदोई: हिंदू रक्षा दल के जिला संयोजक आशीष मिश्रा बोले भ्रष्टाचार में लिप्त सवायजपुर एसडीएम पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक तहसील सवाजपुर से नहीं हटाया गया। न्यायालय के आदेश पर सवायजपुर एसडीएम समेत आठ लोगों के खिलाफ जालसाजी और कूटरचित अभिलेख तैयार करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट पाली थाने में दर्ज की गई है। एसडीएम के खिलाफ जालसाजी और फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज होने से प्रशासन में भी चर्चाओं का दौर तेज है। लेकिन अभी तक एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव को तहसील सवायजपुर से नहीं हटाया गया। भ्रष्टाचार में लिप्त एसडीएम के हौसले बुलंद है। आशीष मिश्रा बोले अगर एसडीएम को सवायजपुर तहसील से नहीं हटाया गया तो मुख्यमंत्री को मिल कर देंगे ज्ञापन।


