हिंदू युवा वाहिनी ने ई स्टोर के खिलाफ खोला मोर्चा, बिष्ट ने दस्तावेजों की जांच के लिए दिया ज्ञापन
उत्तराखंड में ई स्टोर इंडिया के नाम से जो दुकाने खोली जा रही है उसे अवैध करार देते हुए हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष भुवन बिष्ट ने ट्रांसट कैंप स्थित चौकी में तहरीर देते हुए कंपनी एवं उसके दस्तावेजों की जांच के लिए आग्रह किया।

मीडिया से बात करते हुए भुवन बिष्ट ने कहा कि उन्हें इसमें भविष्य में होने वाले एक बहुत बड़े स्कैम की झलक नजर आ रही है, जिसे समय रहते नहीं रोका गया तो बहुत से मासूम लोग अपना काफी भारी नुकसान करा बैठेंगे। उनका कहना है कि कंपनी सिर्फ अपना शॉप एक्ट, लेबर लाइसेंस, नापतोल लाइसेंस, मंडी समिति लाइसेंस, डीजी लाइसेंस वह कंपनी की इन्वेस्टमेंट डिटेल वह बैलेंस शीट जारी कर दे तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।
बिष्ट ने जोर देते हुए कहा कि वह स्टोर खोलने वालों की जांच करवा कर उत्तराखंड वासियों को आने वाले समय में होने वाली धोखाधड़ी से बचाना चाहते हैं, प्रदेश अध्यक्ष ने साथ ही यह भी कहा कि अगर उन्हें जनता को इस स्कैम से बचाने के लिए पूरे संगठन के साथ आंदोलित भी होना पड़े तो वह इससे भी कोई गुरेज नहीं करेंगे।

क्या है स्टोर इंडिया
ई-स्टोर इंडिया किराना, एफएमसीजी, रिटेल के साथ-साथ एफ एंड बी (खाद्य और पेय पदार्थ), विनिर्माण इकाइयां, मीडिया और मनोरंजन जैसे कई उपक्रमों का समूह है। ई-स्टोर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को गैर-सरकारी कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया गया है और यह आरओसी-हैदराबाद में स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में पंजीकृत है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

