हल्दूचौड़ के जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र छात्राओं ने सीबीएसई के परिणामों में फहराया परचम, अभिभावकों ने कहा धन्यवाद

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्दूचौड़ के गोपीपुरम स्थित जय अरिहंत इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर परचम लहराया है। जिसपर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

सोमवार को घोषित हुए सीबीएसई के परिणामों में जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के हाईस्कूल के छात्र अंकित जोशी ने 95.4%, विनायक शुक्ला ने 95%, साक्षी शर्मा ने 94.2 प्रतिशत, अंशिका मलकानी ने 92% वह राज प्रसाद ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में सृष्टि गोयल ने 95.4% मंजिल ने 94. 6% व ऐश्ना अग्रवाल ने 93.4% अंक प्राप्त किए है। इसके अलावा विद्यालय का परिणाम शतप्रतिशत रहने के साथ ही सभी छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। विद्यालय के निदेशक अक्षय जैन ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि शिक्षको व छात्रों की कड़ी मेहनत के चलते ही विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ड लोन की मूल रकम ब्याज समेत चुकाने के बाद भी महिला लगाती रही बैंक के चक्कर, उपभोक्ता आयोग ने माना सेवा में कमी