उत्तराखंड में कब तक होगी मानसून की विदाई, मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मानसून की वापसी के बीच फिलहाल कहीं बारिश के आसार नहीं हैं परंतु बहुत हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिन राज्य में कहीं भी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पर 7 बड़े कोचिंग संस्थान सील, कई में नहीं मिली फायर NOC

दिन और रात के तामपान में अंतर लगा बढ़ने

एक अक्तूबर को जरूर पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इधर, देहरादून में दिन और रात के तामपान में भी अंतर बढ़ने लगा है। देहरादून में दिन का तापमान 33.1 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। दून के आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय चिकित्सालय में टीबी मरीजों को बांटी गई पोषक किट; भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने किया शुभारंभ, 'निक्षय मित्र' बनने की अपील

इस दिन विदा होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से 30 सितंबर को मानसून की विदाई होगी। हालांकि अक्तूबर महीने की शुरुआत में कुमाऊं के जिले पिथौरागढ़, चंपावत और नौनीताल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: वसुंधरा गार्डन से दो नाबालिग बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता; घर से साथ ले गईं लैपटॉप और मोबाइल, पुलिस ने शुरू की तलाश
Ad