मतदाताओं से विनम्र अपील, कृपया मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करा लें : दीपक बाली

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। भाजपा नेता दीपक बाली ने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर जो मतदाता सूचियां बनी है उनका अवलोकन कर लें और यदि किसी मतदाता का नाम इन सूचियों में दर्ज नहीं हो पाया है तो समय रहते नाम दर्ज करा लें और यदि नाम में कोई त्रुटि रह गई है तो उसे भी सही करा लें।

यह भी पढ़ें 👉  एक दीप पुरखों के नाम: विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर एमपी चौक पर जगमगाएंगे हजारों दीप

श्री बाली ने कहा है कि मतदान हर मतदाता का संवैधानिक अधिकार है अतः कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए इसके लिए मतदाताओं में जागरूकता होनी अति आवश्यक है । पिछले तीन दिनों अर्थात तीन मई से सभी पोलिंग बूथों पर बी0 एल 0ओ 0मौजूद हैं जो मतदाता सूचियों में हुई त्रुटियों को ठीक करने का काम कर रहे हैं। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा रहा है और जिस मतदाता के नाम में कोई त्रुटि है वह त्रुटि भी दूर की जा रही है। तहसीलदार काशीपुर के अनुसार यह कार्य 9 मई तक चलेगा ।निकाय चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने या ठीक कराने का यह अंतिम मौका है अतः मतदाता जागरूकता का परिचय दें और अपने मताधिकार को लेकर यह सुनहरा मौका न छोड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप