लालकुआं, हल्दूचौड़ व बिन्दुखत्ता के सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सैकड़ो बच्चो में लिया प्रवेश
लालकुआं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया हल्दुचौड में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिथि विधायक नवीन दुम्का व अथिति के रूप में ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी, भूमि दानदाता जीवन चंद्र दुम्का, जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों का प्रधानाचार्य डॉ भारती नारायण भट्ट द्वारा स्वागत किया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर से शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूलों में प्रवेश हेतु प्रेरित करने का प्रण किया।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया। वहीं विधायक नवीन दुमका ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 2 लाख की सहायता देने की घोषणा की व भूमि दान दाता जीवन दुम्का ने नवीन भवन में मुमटी एवं खिड़कियों में शीशे लगाने की घोषणा की, इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ भारती नारायण भट्ट, प्रभा कुमारी आजाद, अभिलाषा कीर्ति, देवश्री मनराल, राधिका गडिया, प्रियंका चम्याल और अभिभावक मौजूद रहे। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़, राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं, राजकीय इंटर कॉलेज धौला खेड़ा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिन्दुखत्ता समेत जनपद के तमाम विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने सभी विद्यालयों में निरीक्षण कर अध्यापक अध्यापकों को अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के सख्त निर्देश दिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


